Reliance Jio का रिपब्लिक डे ऑफर आज होगा लॉन्च, कुल 9 प्लान होंगे सस्ते

Recommended Video

    Jio ने launch किया Republic Day offer, मिलेगा इतना फ़ायदा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो का रिपब्लिक डे ऑफर आज लॉन्च होने वाला है। जियो के इस ऑफर से टेलीकॉम मार्केट में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़नी तय है। मिली जानकारी के मुताबिक, रिलायंस जियो अपने रिपब्लिक डे ऑफर में अपने कुल 9 प्लान में बदलाव करने वाला है। अब इन सभी प्लान में यूजर्स को पहले से कम कीमत में ज्यादा डाटा मिलेगें। आगे पढ़िए रिलायंस जियो के कौन से प्लान में बदलाव हुए हैं।

    ये 4 प्लान होंगे 50 से 60 रुपये तक सस्ते

    ये 4 प्लान होंगे 50 से 60 रुपये तक सस्ते

    रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को गणतंत्र दिवस पर तोहफा देते हुए 4 प्लान की कीमतों को 50 से 60 रुपये तक घटा दिया है। जियो ने जिन प्लान को सस्ता किया है वे प्लान हैं- 199 रुपये के, 399 रुपये के, 459 रुपये के और 509 रुपये के। 199 रुपये का प्लान अब 50 रुपये सस्ता होकर सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा। वहीं 399 रुपये का प्लान भी अब 50 रुपये कम 349 रुपये में ही मिलेगा। जबकि 459 और 509 रुपये का प्लान अब 60 रुपये कम होकर क्रमश: 399 और 449 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही जियो ने इन सभी प्लान में यूजर्स को अब रोजाना 1 जीबी डेटा की जगह, रोजाना 1.5 जीबी डेटा देना का ऐलान किया है।

    इन 4 प्लान में मिलेगा ज्यादा डाटा

    इन 4 प्लान में मिलेगा ज्यादा डाटा

    रिलायंस जियो ने अपने 198 रुपये, 398 रुपये, 448 रुपये और 498 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को अब प्रतिदिन 2GB डाटा देने का ऐलान किया है। पहले इन प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता था। इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को 198 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 56GB डाटा मिलेगा। 398 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 140GB डाटा मिलेगा। 448 रुपये के प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 168GB और 498 रुपये के प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ 182GB डाटा मिलेगा।

    98 रुपये का छोटा रिचार्ज किया लॉन्च

    98 रुपये का छोटा रिचार्ज किया लॉन्च

    रिलायंस जियो ने इसके साथ ही अपने यूजर्स के लिए 98 रुपये में एक नया छोटा रिचार्ज लॉन्च किया है। जियो यूजर्स को 98 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों तक सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो जियो ऐप या जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करा इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+