Jio ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने बढ़ा दी इस ऑफर की लास्ट डेट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास कैशबैक ऑफर पेश किया था। इस ऑफर की आखिरी तारीख 25 नवंबर थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब आप 15 दिसंबर 2017 तक रिलायंस जियो के कैशबैक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत 399 या उससे अधिक के रिचार्ज पर आपको 2,599 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, यह फायदे सिर्फ ऑनलाइन रिचार्ज पर ही मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

399 रुपए के रिचार्ज पर 400 का कैशबैक
रिलायंस जियो के 399 रुपए के रिचार्ज पर आपको 400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके तहत अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 50-50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे। इन वाउचर्स का इस्तेमाल आप अगले 8 रिचार्ज करवाने में कर सकेंगे। इस तरह अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज करेंगे तो आप 50 रुपए का एक वाउचर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे आपका 399 रुपए का रिचार्ज आपको सिर्फ 349 रुपए में मिल जाएगा।

ऐसे पाएं 300 रुपए का कैशबैक
अगर आप 300 रुपए का कैशबैक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मोबिक्विक के मोबाइल वॉलेट से भुगतान करना होगा। इस तरह आपको रिलायंस जियो के 399 रुपए के रिचार्ज पर 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यानी आपके लिए कंपनी के 399 रुपए के रिचार्ज पैक की कीमत सिर्फ 99 र रुपए होगी। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ नए मोबीक्विक यूजर्स के लिए है। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए आपको NEWJIO कोड डालना होगा। वहीं अगर आप पुराने मोबीक्विक यूजर हैं तो आपको 399 रुपए के रिचार्ज पर 124 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको JIO149 कोड डालना होगा।

पेटीएम भी दे रहा है ऑफर
अगर आप पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको कैशबैक मिलेगा। हालांकि, इसमें आपको अधिकतम 50 रुपए तक का ही कैशबैक मिलेगा। अगर आप पेटीएम के नए यूजर हैं और रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको NEWJIO कोड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप पेटीएम के पुराने यूजर हैं तो आपको 15 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको PAYTMJIO कोड इस्तेमाल करना होगा।

अमेजन से भी मिलेगा कैशबैक
अगर आप अमेजन पे वॉलेट का इस्तेमाल करके रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 99 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। अगर आप अमेजन पे के नए यूजर हैं तो आपको 99 रुपए का कैशबैक मिलेगा, जबकि अगर आप पुराने यूजर हैं तो आपको सिर्फ 20 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

फोन पे से 75 रुपए का कैशबैक
फोन का इस्तेमाल करके आपको 75 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। अगर कोई नया यूजर फोन पे वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराता है तो उसे 75 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, अगर कोई पुराना यूजर फोन पे के जरिए भुगतान करता है तो उसे 30 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

भीम एक्सिस पे भी दे रहा ऑफर
भीम ऐप और एक्सिस बैंक ने साथ मिलकर भीम एक्सिस पे मोबाइल वॉलेट शुरू किया है। अगर कोई नया यूजर इस वॉलेट का इस्तेमाल करके रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज करता है तो उसे 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर आप पहले से ही भीम एक्सिस पे वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 35 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

फ्रीचार्ज से मिलेगा 75 रुपए का कैशबैक
अगर आप फ्रीचार्ज के मोबाइल वॉलेट से रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 75 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। अगर आप नए यूजर हैं तो आप JIO75 कोड डालकर 75 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, अगर आप पहले से ही फ्रीचार्ज वॉलेट को इस्तेमाल करते हैं तो आप JIO50 कोड का इस्तेमाल करके 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications