असम में 2500 करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस, 80000 लोगों को देगी नौकरी
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में बड़े निवेश की घोषणा की है। अंबानी ने कहा है कि उनकी कंपनी असम में 2500 करोड़ का निवेश करेगी। ये निवेश अलग-अलग सेक्टर में किया जाएगा। निवेश को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्री रिटेल, पेट्रोलियम, टेलीकॉम, टूरिज्म और स्पोर्ट्स जैसे सेक्टर्स में 2500 करोड़ का निवेश करेगा। ये निवेश अगले तीन सालों में किया जाएगा। इस निवेश की वजह से 80000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

असम में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में मुकेश अंबानी ने कहा कि असम में रिलायंस अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की कोशिश के तहत यहां 2500 करोड़ का निवेश करेगा। यहां असम में अपने आउटलेट्स की संख्या को भी बढ़ाएगी। अंबानी ने कहा कि रिलायंस असम के 145 तहसील में अपने नए ऑफिस खोलेगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस असम में सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की निवेशक कंपनी बन चुकी है और अगले तीन सालों में इस निवेश को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आम बजट की भी तारीफ की और कहा कि सरकार ने बेहतर बजट पेश किया है। इस बजट में किसानों को फोकस में रखा गया है, वहीं समाज के हर वर्ग का इसमें ध्यान रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications