Reliance: रिलायंस के शेयर में जबरदस्त उछाल, तोड़े सारे रिकॉर्ड, मार्केट कैप फिर से 15 लाख करोड़ के पार
Reliance: रिलायंस के शेयर में जबरदस्त उछाल, तोड़े सारे रिकॉर्ड, मार्केट कैप फिर से 15 लाख करोड़ के पार
नई दिल्ली, 3 सितंबर। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार( Share Market) में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार न रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 58129 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 17323 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को कारोबार से दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं रिलायंस( Reliance) के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शेयर के भाव 2400 रुपए के करीब पहुंच गए।

रिलायंस के शेयर में बड़ा उछाल
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस ( RIL) के शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला। रिलायंस के शेयर में आज 4.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली और ये 2389 रुपए के स्तर पर बंद हुआ, आपको बता दें कि रिलायंस के शेयर के दाम अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गए। वहीं 16 दिसंबर 2020 को रिलायंस के शेयर के दाम 2369 रुपए पहुंच गया था, जो उच्चतम मूल्य था। वहीं ये आंकड़ा आज टूट गया और रिलायंस के शेयर नए रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गए। इस उछाल के साथ ही रिलायंय का मार्केट कैप( Market Cap) 15.40 लाख करोड़ पर बंद हुआ।
Recommended Video

जस्ट डायल की खरीद के बाद रिलायंस के शेयरों में लगातार तेजी
आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस ने जस्ट डायल की कंट्रोलिंग स्टेक खरीदें हैं। इस साझेदारी के बाद जस्ट डायल में रिलायंस की हिस्सेदारी बढ़कर 40.98 फीसदी की हो गई है। जस्ट डायल सौदे के बाद से ही रिलायंस के शेयर के दाम तेजी स भाग रहे हैं। पिछले तीन कारोबारी सत्र के शेयर बाजार में तेजी आई है। रिलायंस के लिए जियो की तरफ से भी अच्छी खबर आ रही है। वोडाफोन-आइडिया को लकर आ रही खबरों के बीच बाजार जानकार अनुमान लगा रह हैं कि जल्द ही इसके ग्राहक जियो या एयरटेल का रूख कर सकते हैं। फाइनेंशियल के एक्सपर्ट्स की माने तो वोडाफोन की हालात देखकर उम्मीद की जा रही है कि जियो को हर महीने 7 मिलियन के करीब नए यूजर्स मिल सकते हैं।

शेयर बाजार 60 हजारी के करीब
अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार( Share Market) तेजी के साथ खुला और लगातार बढ़ता रहा। शुक्रवार को शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 60 हजार के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गया था। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 58129 अंकों के साथ बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications