Reliance AGM 2020: 5G के ऐलान के साथ ही धड़ाम होने लगे रिलायंस के शेयर, 6% तक फिसला
Reliance AGM 2020: 5G के ऐलान के साथ ही धड़ाम होने लगे रिलायंस के शेयर, 6% तक फिसला
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने आज 43वीं वार्षिक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें पहली बार वर्चुअल तरीके से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने शेयरधारकों , निवेशकों के सामने कंपनी का खाका पेश किया। रिलायंस के एजीएस की शुरुआत होने के साथ ही शेयर बाजार में रिलायंस के शेयर्स में गिरावट आने लगी। एक तरफ मुकेश अंबानी गूगल के साथ और 5 G सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं तो दूसरे तरफ शेयर बाजार में रिलायंस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

Recommended Video
कारोबार बंद होते तक रिलायंस के शेयर में 3.71 फीसदी की गिरावट आई और यह गिरकर 1845 रुपए पर बंद हुए । आपको बता दें कि बुधवार को बाजार खुलने के साथ RIL के शेयर 1978.50 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन AGM में घोषणाओं के अभाव के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट आई। बाजार जानकारों के मुताबिक मूनाफावसूली के कारण रिलायंस के शेयर में गिरावट आई। वहीं AGM में गूगल निवेश के अलावा कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई, जिससे निवेशकों को निराशा हाथ लगी। निवेशकों को उम्मीद थी सउदी अरामको के साथ डील को लेकर एजीएम में बड़ा ऐलान होगा, लेकिन इस पर कोई ऐलान नहीं किया गया, जिसकी वजह से निवेशकों का उत्साह ठंडा हुआ और रिलायंस के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications