सोना कितना सोना...करवाचौथ पर बिके 3000 करोड़ के गहने, महंगा होने के बावजूद लोगों ने जमकर की खरीदारी

सोना ही कितना सोना...करवाचौथ पर बिके 3000 करोड़ के गहने, महंगा होने के बावजूद लोगों ने जमकर की खरीदारी

Gold Sell in India. करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। त्योहारों में सोने की मांग बढ़ जाती है। लोग जमकर सोने-चांदी के गहने खरीदते हैं। ऐसा ही इस बार करवाचौथ के मौके पर देखने को मिला है। करवाचौथ के मौके पर सोने की जमकर बिक्री हुई है। देश भर में करवाचौथ के मौके पर सोने की बिक्री का आंकड़ा लगभग 3000 करोड़ तक पहुंच गया। जी हां महंगा होने के बावजूद सोने की बपंर बिक्री हुई और लोगों ने तीन हजार करोड़ के सोने और सोने के गहने खरीदे।

Recommended Video

    Karwa Chauth 2022: जमकर हुई सोने की खरीदारी, 3 हजार करोड़ के गहने बिके | वनइंडिया हिंदी *News
    3000 करोड़ के सोने के गहने

    3000 करोड़ के सोने के गहने

    कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स और देश के छोटे ज्वेलर्स के संगठन आल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने गोल्ड सेल को अपनी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि करवाचौथ के मौके पर सर्राफा बाजार और ज्वैलरी शॉप्स में रौनक लौटी। जिस तरह से हम उम्मीद कर रहे थे वैसा ही कुछ देखने को मिला। देशभर के ज्वैलर्स को करवाचौथ के मौके पर अच्छे व्यापार का अवसर मिला। इस साल सिर्फ करवाचौथ के मौके पर ज्वैलर्स ने 3000 करोड़ की ज्वैलरी सेल की।

     पिछले साल से अच्छा रहा कारोबार

    पिछले साल से अच्छा रहा कारोबार

    अगर आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले साल के मुकाबले इस साल बपंर सेल हुई। साल 2021 में करवाचौथ पर करीब 2000 करोड़ का व्यापार हुआ तो इस साल ये कारोबार 800 करोड़ अधिक रहा। न कवेल करवाचौथ बल्कि धनतेरस और दिवाली के अलावा शादियों के सीजन को लेकर ज्वैलर्स बेहद खुश है। उन्हें उम्मीद है कि करवाचौथ की तरह की धनतेरस और दिवाली पर बपंर सेल होगी। वहीं नवंबर 2022 से शादियों के शुभ मुहुर्त की शुरुआत होने वाली है, जो सर्राफा बाजार को उछाल देने में मददगार होगा।

    महंगा होने के बावजूद खूब बिका गोल्ड

    महंगा होने के बावजूद खूब बिका गोल्ड


    अगर कीमतों की बात करें तो सोना पिछले साल के मुकाबले 3000 रुपए महंगा बिक रहा है। अगर कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर आज सोने की कीमत की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक कीमत कुछ इस तरह से है...

    • 24 कैरेट सोने की कीमत 52285 रुपए प्रति 10 ग्राम जीएसटी के साथ बिक रहा है।
    • 23 कैरेट सोने की कीमत 52076 रुपए प्रति 10 ग्राम जीएसटी सहित।
    • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46499 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
    • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38072 रुपए प्रति 10 ग्राम जीएसटी सहित है।

    Camel Tears: ऊंटनी के दूध ही नहीं, आंसू भी है बेशकीमती, जानें क्यों हैं इतने खास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+