अनिल अंबानी ने दिया रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन अनिल अंबानी ने आरकॉम के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल अंबानी और कंपनी के चार अन्य निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।दरअसल RCOM दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है। कंपनी की खस्ताहाल स्थिति की सूचना कंपनी ने अपने शेयरधारकों से साझा की है। कंपनी ने शेयर धारकों को बताया है कि कंपनी कर्ज के बोझ से दबी है।

अनिल अंबानी के साथ-साथ 6 और निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इनमें कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी मणिकंतन वी, छाया विरानी और मंजरी काकर ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ-साथ रायना करानी और सुरेश रंगाचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरकॉम को अपनी देनदारियों के लिए 28,314 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ा है।
कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही में 30,142 करोड़ रुपए का एकीकृत घाटा हुआ है। जबकि इसी तिमाही में पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी को मुनाफा हुआ है। कंपनी दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है। कंपनी को अपना बकाया चुकाने के लिए अपनी संपत्तियों को बेचना पड़ रहा है। कंपनी की कुल देनदारियों में 23,327 करोड़ रुपए की है।












Click it and Unblock the Notifications