कालेधन पर लगाम लगाने के लिए RBI ने किया बड़ा फैसला, 2000 और 500 के नोटों से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 2000 रुपए के नोटों को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। हो सकता है इससे आपकी टेंशन बढ़ जाए, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के मकसद से उठाया गया है। अपने इस फैसले के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है और यह फैसला किया है कि अगले तीन महीने तक वह बैंकों को सिर्फ छोटे नोट ही मुहैया कराएगा।

2000 के नोटों की छपाई बंद
RBI ने यह अहम कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 2000 के नोटों की लगातार शॉर्टेज होती जा रही है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक अब छोटे नोटों पर फोकस करना चाहता है। इससे कालेधन पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी। RBI ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। मौजूदा वित्त वर्ष में 2000 के और नोट नहीं छापे जाएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि 500 के नोटों की छपाई भी रोकी जा चुकी है। यानी अब सिर्फ 200 और उससे कम मूल्य के नोट पर फोकस रहेगा।

आरटीआई से हुआ खुलासा
हाल ही में एक आरटीआई डाली गई थी, जिससे यह बात सामने आई थी कि भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 2000 रुपए के नोटों की छपाई का कोई आदेश नहीं मिला है। अब यहां पर सिर्फ 500 रुपए और उससे कम के नोट ही छप रहे हैं।

केवल एटीएम से मिलेंगे 2000 और 500 के नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह कैश काउंटर से किसी भी ग्राहक को बड़े नोट न दें। 2000 और 500 रुपए के नोट सिर्फ एटीएम से ही मिलेंगे। अभी 2000 और 500 के नोटों की छपाई बंद है और आने वाले करीब तीन महीनों तक कोई छपाई नहीं होने की उम्मीद है। इससे 2000 के नोटों की किल्लत से भी निपटा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications