आरबीआई जल्द लाने जा रहा है सौ रुपये के नए नोट, पुराने नोट से कितना अलग है नया नोट

आरबीआई की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 की डिजाइन जैसा ही होगा।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 100 रुपये के नए नोट लाने की तैयारी में है। जल्द ही इनका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। 100 रुपये के नए नोट का डिजाइन भी महात्मा गांधी सीरीज-2005 की तरह ही होगा।

100 rs

महात्मा गांधी सीरीज-2005 की डिजाइन जैसे होंगे नए नोट

आरबीआई की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक जल्दी ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 की डिजाइन जैसा ही होगा। इसमें इंसेट लेटर आर दोनों नंबर पैनलों में होगा। साथ ही इस नए नोट में आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा। नोट के पिछले हिस्से में इसकी छपाई का साल 2017 प्रकाशित होगा।

आरबीआई की ओर से कहा गया कि नए जारी होने वाले 100 के नोट का पूरा डिजाइन महात्मा गांधी सीरीज-2005 के 100 रुपये के नोट जैसा ही होगा। बैंक नोट के फीचर्स पर नजर डालें तो इसके नंबर पैनल में अंक का आकार बढ़ते हुए क्रम नजर आएगा। आरबीआई की ओर से बताया गया कि 100 रुपये के नए नोट आने के बाद भी पुराने 100 रुपये के नोट इस्तेमाल में रहेंगे। बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर पाबंदी लगा दी थी। इसकी जगह पर 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए। जिसका इस्तेमाल वर्तमान किया जा रहा है। इसके बाद अब आरबीआई 100 रुपये के नए नोट जारी करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+