सामने आया 50 रुपए के नए नोट का फर्स्ट लुक, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। पिछले साल नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए। फिर खबरें आईं कि जल्द ही 200 रुपए के नोट जारी किए जाएंगे। अब आरबीआई ने 50 रुपए के नए नोट जारी कर दिए हैं।आरबीआई ने शुक्रवार को 50 रुपए के नए नोट का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। नए नोट जल्द ही बाजार में आ जाएंगे।आरबीआई ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से यह जानकारी दी है। वहीं पुराने 50 रुपए के नोट भी चलन में बने रहेंगे।

Recommended Video

इससे पहले सोशल मीडिया पर 50 रुपए के नए नोटों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । 50 के नए नोट देखने में हल्के फिरोजी रंग के है और उनकी बनावट और प्रिंट 500 और 2000 रुपए के नोटों से काफी मिलती-जुलती है। नए नोट महात्मा गांधी की 2005 सीरीज के हैं जिस पर गवर्नर उर्जीत पटेल के हस्ताक्षर हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने 200 रुपए के नए नोट जारी करने की घोषमा की थी और उससे पहले नोटबंदी के दौरान 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications