2000 के 93 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में आए वापस, अब तक 3.32 लाख करोड़ रुपए जमा
2000 Note News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से चलन से बाहर किए गए 2 हजार रुपए के नोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 19 मई को 2000 रुपए के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की थी, जिसके बाद अब तक 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस लौट आए हैं।
केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि मई में नोट को प्रचलन से वापस लेने के फैसले के बाद से 2000 रुपए के लगभग 93 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।

बैंक के पास अब तक 3.32 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 2 हजार के नोट वापस आ गए हैं। वहीं आरबीआई ने बताया कि 31 अगस्त तक प्रचलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट 0.24 फीसदी बचे हैं।
बता दें कि 19 मई 2023 को चलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जब आरबीआई ने बैंक नोट को वापस लेने का फैसला किया था।
आरबीआई ने कहा, "प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपये के कुल बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं और शेष लगभग 13 प्रतिशत को अन्य मूल्य वर्ग के बैंक नोटों में बदल दिया गया है।"
30 सितंबर लास्ट डेट
वहीं 31 अगस्त तक 2,000 रुपए के 24,000 करोड़ रुपए के नोट बकाया हैं। आरबीआई ने जनता से 2000 हजार रुपए के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या फिर अन्य नोट के साथ बदलवाने का समय दिया है।
2 हजार के नोटों की छपाई बंद
बता दें कि अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट (100, 200, 500) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद 2000 रुपए के बैंक नोट शुरू करने का उद्देश्य पूरा हो गया। इसलिए 2018-19 में 2000 रुपये के बैंक नोटों की छपाई बंद कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications