RBI Monetary Policy: भारत ने दिखाया दम, गवर्नर बोले- भारत दुनिया का नया ग्रोथ इंजन बन सकता है

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। यह 6.5 फीसदी ही रहेगा। अपने भाषण में शक्तिकांत दास ने भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में काफी मजबूत बताया।

शक्तिकांत दास ने अपने शुरुआती भाषण में इस बात के स्पष्ट संकेत दिए कि भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत और स्तिर है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी बड़ा झटका लगा, लेकिन बावजूद इसके भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

Shaktikanta das

हमारी अर्थव्यवस्था एक अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ती रही है और दुनिया पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। साथ ही भारत वैश्विक विकास में तकरीबन 15 फीसदी का योगदान कर रहा है। हमने महंगाई को नियंत्रित करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

हमारे बैंक काफी अच्छा कर रहे हैं, कैपिटल में काफी बढ़ोत्तरी हुई है, एनपीए कम हुए हैं। कॉर्पोरेट्स की बैलेंस शीट काफी अच्छी है, अच्छे मुनाफे में हैं। स्थिर विकास की नींव काफी मजबूत है। ऐसे हालात में हमे माइक्रो फाइनेंशियल स्थिरता को स्थिर बनाए रखने की जरूरत है, जबकि विकास दर को आगे बढ़ाना है।

वैश्विक स्थितियों के मद्देनजर भारत ट्रांसफॉर्म के लिए बेहतर तरह से तैयार है। घरेलू स्तर पर बड़ी मांग और तमाम बड़े पहलुओं को देखते हुए भारत दुनिया के लिए नया ग्रोथ इंजन बन सकता है। इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि आने वाले त्योहारों के मौसम में प्राइवेट खपत और निवेश की गतिविधियों को सहयोग मिलेगा।

गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ को 6.5 फीसदी ही बरकरार रखा गया है। अप्रैल-जून की तिमाही का जीडीपी अनुमान 8.0 फीसदी, जुलाई-सितंबर के बीच 6.5 फीसदी, अक्टूबर-दिसंबर के बीच 6 फीसदी और तीसरी तिमाही का जीडीपी अनुमान 6.6 फीसदी रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+