RBI Monetary Policy: महंगाई के पूर्वानुमान के आंकड़े जारी, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महंगाई के पूर्वानुमान के आंकड़ों को जारी कर दिया है। आने वाले समय में महंगाई के पूर्वानुमान को बढ़ाया गया है, इसे 5.1 फीसदी कर दिया गया है।

RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 में मुद्रास्फिति यानि महंगाई के अपने पूर्वानुमान में मामूली संशोधन किया है। इसे 10 आधार अंक घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया गया है। मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई के पूर्वानुमान में सभी जोखिमों को संतुलित रखा गया है। मौद्रिक नीति कमेटी ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और यह 6.5 फीसदी ही रहेगा।
शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में महंगाई दर रिजर्व बैंक के लक्ष्य से अधिक रह सकती है। यह वित्त वर्ष 2024 मे 4 फीसदी से ऊपर रह सकती है। हालांकि मार्च और अप्रैल में महंगाई में कमी देखने को मिली है। बता दें कि रिजर्व बैंक ने महंगाई दर को 4 फीसदी या इससे नीचे रखने का लक्ष्य रखा है।
महंगाई दर का पूर्वानुमान
इस वित्त वर्ष महंगाई का पूर्वानुमान 5.1 फीसदी है जोकि पहले 5.2 फीसदी था। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में महंगाई का पूर्वानुमान 4.6 फीसदी है जोकि पहले 5.1 फीसदी थी, दूसरी तिमाही का पूर्वानुमान 5.2 है जोकि पहले 5.4 था, तीसरी तिमाही का पूर्वानुमान 5.4 फीसदी है जोकि पहले 5.4 फीसदी था। चौथी तिमाही का पूर्वानुमान 5.2 फीसदी है जोकि पहले 5.4 फीसदी था।
जिस तरह से शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति का ऐलान किया है, उसमे उन्होंने खुले तौर पर यह संकेत दिया कि भारत ने वैश्विक अस्थिरता के बावजूद बेहतरीन काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था ने दुनियाभर में चल रही उथल-पुथल को दरकिनार करते हुए ग्रोथ दर्ज की है।
शक्तिकांत दास ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब दुनिया में अस्थिरता का माहौल था, तमाम देशों में उथल-पुथल थी, सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत ने मजबूती दिखाई। देश में बैंकिंग सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विकास दर कहीं बेहतर रही है। कोरोना काल के बाद देश की अर्थव्यवस्था 10 फीसदी की रिकवरी कर चुकी।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट?












Click it and Unblock the Notifications