खुशखबरी: अगले महीने RBI लेगा बड़ा फैसला, इतनी घट सकती है आपकी EMI
खुशखबरी: अगले महीने RBI लेगा बड़ा फैसला, इतनी घट सकती है आपकी EMI
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) अगले महीने लोगों को तोहफा दे सकता है। केंद्रीय बैंक एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। RBI जून में ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती कर सकता है। SBI इकोरैप की रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई रेपो रेट में बेसिक रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती की जा सकती है।

RBI की ब्याज दर में कटौती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जून में ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती कर सकता है। एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि RBI मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 50 बेसिक प्वाइंट की कटौती कर सकता है। 0 जीडीपी की वृद्धि दर में तेजी लाने के लिए रेपो रेट में कटौती की संभावना है। अगर आरबीआई बेसिक प्वाइंट में कटौती करता है तो ये तीसरा मौका होगा जब RBI ब्याज दर में कटौती होगी। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की गई थी।

क्या है रेपो रेट
आपको बता दें कि जिस दर से आरबीआई दूसरे बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। अगर रेपो रेट में कटौती की जाती है तो इसका मतलब है कि बैंक से मिलने वाले लोन सस्ते हो जाएंगे। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई में कटौती होती है।

क्या है रिवर्स रेपो रेट
जिस दर पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं। इस रिवर्स रेपो रेट की मदद से आरबीआई बाजारों में नकदी को नियंत्रित करता है। अगर बाजार में नकदी ज्यादा हो जाती है तो आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देती है, ताकि इसे नियंत्रित किया जा सके।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications