सितंबर की शुरुआत में आएगा 200 रुपए का नोट, होंगे ये 2 फायदे

नई दिल्ली। अगर आप भी सरकार की तरफ से जारी होने वाले 200 रुपए के नोट का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है। बस कुछ ही समय के बाद अब 200 का ये नया नोट आपकी जेब में होगा।

सितंबर में आएगा ये नोट

सितंबर में आएगा ये नोट

50 रुपए का नया नोट लाने का ऐलान भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही कर दिया है। अब यह खबर सामने आ रही है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही 200 रुपए का ये नया नोट भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो 200 रुपए के करीब 50 करोड़ नोट बाजार में लाए जाएंगे। आपको बता दें कि कालेधन पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार 200 रुपए के नोट जारी करने जा रहा है।

आम आदमी को हो सकती है दिक्कत

आम आदमी को हो सकती है दिक्कत

भारतीय स्टेट बैंक के ग्रुप चीफ इकोनॉमिस्ट सौन्य कांति घोष ने कहा है कि बड़ी संख्या में नए नोट बाजार में आने से आम आदमी को कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। नोटबंदी के बाद जब 2000 का नोट सामने आया था तो कई नकली नोट के मामले भी सामने आए थे। 200 के नए नोट का लाने का उद्देश्य यही है कि बिना टैक्स दिए कैश रखने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।

Recommended Video

    आज की बड़ी ख़बरें: Bawana Bypoll |200 Rs new note | Kafiyat Express Accident | वनइंडिया हिंदी
    ये होंगे फायदे

    ये होंगे फायदे

    कांति घोष ने बताया कि 200 रुपए के नए नोट से 2 फायदे होंगे। पहला तो ये कि कैश लेन-देन पहले की तुलना में आसान हो जाएगा और दूसरा ये कि इससे कुल करंसी में छोटे नोटों की संख्या बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि अभी 100 रुपए और 500 रुपए के बीच का कोई नोट उपलब्ध नहीं है, इसलिए कई बार लेन-देन में दिक्कतें आती हैं, जिनका समाधान 200 रुपए के नोटों से हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+