RBI Monetary Policy 2021: ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% ही रहेगा

ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% ही रहेगा: RBI गवर्नर

नई दिल्ली, 04 जून: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार (04 जून) को सुबह 10 बजे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4 प्रतिशत रहेगा। उन्होंने कहा कि रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 प्रतिशत रहेगा। वहीं एमएसएफ रेट और बैंक रेट भी किसी बदलाव के साथ 4.25 प्रतिशत रहेगा।

Recommended Video

    RBI Monetary Policy Committee: RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव | वनइंडिया हिंदी
    Shaktikanta Das

    अप्रैल में भी RBI ने ब्याज दरों नहीं किया था बदलाव

    आरबीआई ने अप्रैल में हुई पिछली एमपीसी बैठक में प्रमुख ब्याज दरों कोई बदलाव नहीं किया था। बता दें कि लगातार छठी बार रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35 % में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच औद्योगिक गतिविधियों में गिरावट के बाद भी आरबीआई से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं की जा रही है। मुद्रास्फीति में तेजी की आशंका की वजह से एमपीसी से ब्याज दरों में किसी तरह के कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार (02 जून) को शुरू हुई थी। हर दो महीने के बाद मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक होती है।

    GDP को लेकर क्या बोले मार्केट एक्सपर्ट्स

    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार उम्मीद से बेहतर जीडीपी के आंकड़ों से एमपीसी ग्रोथ पर थोड़ी राहत मिली है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर एम गोविंद राव के अनुसार जीडीपी का अनुमान से बेहतर प्रदर्शन ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी को राहत दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+