RBI ने ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के समय के किया बदलाव, जानना जरूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय बैंक ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नियमों में बदलाव किया है। RBI ने आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) में ग्राहक लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इसके समय में विस्तार किया है। बैंक ने RTGS ट्रांसफर के समय को शाम के 4:30 बजे से बढ़ाकर 6:00 बजे तक कर दिया है।

आरटीजीएस के समय में बदलाव
आपको बता दें कि आरटीजीएस में भी बड़ी मात्रा में फंड हस्तांतरण किया जाता है, लेकिन वर्किंग डे में ग्राहक लेनदेन के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही यह सुविधा है। इसके बाद का फंड ट्रांसफर बैंक अगले दिन करती हैं, लेकिन RBI ने अब इसे साढ़े 4 से बढ़ाकर 6 बजे शाम तक कर दिया है।

फंड ट्रांसफर के समय में बदलाव
आपको बता दें कि NEFT में रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक की छुट्टियों में फंड ट्रांसफर की अनुमति नहीं है। आप सुबह 8 से शाम 7 बजे तक और शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक एनईएफटी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन ट्रांसफर सुविधा को बढ़ावा देने के लिए इसके समय में बदलाव करने की दिशा में भी कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के माध्यम से फंड को चौबीसों घंटे हस्तांतरित किया जा सकता है, लेकिन इसकी अधिकतम राशि 2 लाख रुपये है।

क्या है RTGS ट्रांजैक्शन
आपको बता दें कि RTGS ट्रांजैक्शन ऑनलाइनफंड ट्रांसफर का त रीका है जो वास्तविक समय में होती है।जब आप ट्रांजेक्शन करते हैं तो दूसरे अकाउंट में तुरंत पैसा ट्रांसफर होता है। हालांकि बैंकों की छुट्टी और बैंक बंद होने पर ये सर्विस बंद रहती है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications