2000 Rupee Note: बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटे 76 फीसदी 2000 के नोट, RBI ने बताया अभी कितने और हैं चलन में
Rs 2000 Note: हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोटों को चलन के बाहर कर दिया था, जिसके बाद 2 हजार के नोट 30 सितंबर तक ही बाजार में चलेंगे। इसी के साथ बैंकों में नोट को वापस लेने की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में 2,000 रुपये के नोट पर आरबीआई ने बड़ा अपडेट दिया है।
आरबीआई ने बताया है कि 30 जून तक 76 फीसदी 2000 रुपए के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटे आए हैं। 19 मई 2023 को जब आरबीआई ने नोट को वापस लेने का फैसला किया, तब प्रचलन में 2000 रुपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था।

2.72 लाख करोड़ रुपए के नोट वापस
आरबीआई ने बैंकों से प्राप्त आंकड़ों का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि 19 मई को घोषणा के बाद सिस्टम में वापस आए 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 2.72 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में अब प्रचलन में बैंक नोट अब 0.84 लाख करोड़ रुपए हैं।
87 प्रतिशत नोट जमा
आरबीआई ने कहा कि प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपये मूल्यवर्ग के कुल बैंकनोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा के रूप में हैं और शेष लगभग 13 प्रतिशत को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में बदल दिया गया है।
नोट वापसी के अभी 3 महीने और
इसी के साथ लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अंतिम समय में किसी भी भीड़ से बचने के लिए अपने 2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा करने या बदलने के लिए अगले तीन महीनों का उपयोग करें।
किसी भी बैंक में बदल सकते हैं नोट
आपको बता दें कि लोग अपने 2,000 रुपए के नोट बैंक शाखाओं और आरबीआई की क्षेत्रीय शाखाओं में बदल सकते हैं या जमा कर सकते हैं। एक गैर-खाताधारक भी किसी भी बैंक शाखा में एक समय में 20,000 रुपये की सीमा तक 2000 रुपये के बैंकनोट बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications