टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने के क्रिथिवासन को बनाया अगला CEO

TCS CEO Rajesh Gopinathan Resign: टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दे दिया है और कंपनी ने बीएफएसआई डिवीजन के अपने वैश्विक प्रमुख के कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से सीईओ नामित किया है।

 Rajesh Gopinathan TCS CEO

TCS CEO Rajesh Gopinathan Resign: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (TCS CEO) राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने कंपनी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, गोपीनाथन अपने उत्तराधिकारी को सहायता प्रदान करने के लिए 15 सितंबर, 2023 तक कंपनी के साथ बने रहेंगे।

के. कृतिवासन होंगे अगले सीईओ
टीसीएस ने अब के कृतिवासन (K Krithivasan) को तत्काल प्रभाव से सीईओ मनोनीत किया है। बयान में कहा गया है बोर्ड ने 16 मार्च 2023 से के कृतिवासन को सीईओ पद के लिए नामित किया है। कृतिवासन राजेश गोपीनाथन के साथ बदलाव से गुजरेंगे और उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

राजेश गोपीनाथन ने टीसीएस में 22 साल सेवा दी थी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ 22 से अधिक वर्षों के शानदार करियर और पिछले 6 वर्षों के दौरान प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में एक सफल कार्यकाल के बाद, राजेश गोपीनाथन(Rajesh Gopinathan) ने अपने अन्य हितों को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी से हटने का फैसला किया है।

कौन हैं गोपीनाथन के उत्तराधिकारी कृतिवासन
गोपीनाथन के उत्तराधिकारी कृतिवासन 1989 में टीसीएस(TCS) में शामिल होने के बाद से 34 वर्षों से कंपनी के साथ हैं। वह टीसीएस (TCS) के लिए विश्व स्तर पर बीएफएसआई व्यवसाय की देखरेख भी करते हैं। कृतिवासन (k krithivasan) ने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और आईआईटी कानपुर से इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+