Budget 2025: रेलवे सेक्टर के लिए इस बजट में क्या-क्या होगा खास? सरकार इस बार 15-20% बढ़ाने वाली है फंड!

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करने वाली है। इस बजट में भारतीय रेलवे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। साल 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से बजट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। साल 2017-18 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रेल बजट को आम बजट में मिलाकर एक बड़ा बदलाव किया था। तब से रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जाता रहा है।

देश के मौजूदा विकास मॉडल को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार सरकार रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित कर सकती है। पिछले साल 23 जुलाई 2025 को पेश किए गए बजट में सरकार ने रेलवे के लिए करीब 2,62,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था। जिसमें से अब तक 80 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है।

Budget 2025 Railway expectation

Budget 2025 Railway expectation: रेलवे बजट के लिए इस बार फंड बढ़ाने की है उम्मीद?

एक्सपर्ट का मानना ​​है कि इस बार सरकार रेलवे बजट में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो रेलवे के लिए आवंटित बजट करीब 3 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार रेलवे यात्रियों के लिए सरकार इस बार कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार घोषणाओं में नया रेलवे ट्रैक, रेलवे ट्रैक की मरम्मत, पैसेंजर गाड़ी और मालगाड़ी के लिए पैसों का आवंटन ज्यादा करेगी।

Railway Budget 2025: सरकार रेलवे बजट में किन प्रोजेक्ट पर करेगी फोकस?

🔴 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बुलेट ट्रेन परियोजना, कवच प्रणाली और टिकटिंग जैसे अन्य परिचालन कामों के लिए एआई (AI) के इस्तेमाल पर फोकस कर सकती है। सरकार रेल एक्सीडेंट को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों में कवच प्रणाली लगाने के बारे में की घोषणा कर सकती है।

🔴 इसके अलावा कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना और गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल पर भी फोकस रहेगा।

🔴 रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 90 नई वंदे भारत ट्रेन सेट को लाने की भी घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही मालगाड़ियों के बड़े कोचों के लिए भी ऑर्डर दिए जाने हैं।

🔴 बजट 2025 में बुलेट ट्रेन का बजट बढ़ाया जा सकता है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) को तेज गति से पूरा करने की दिशा में घोषणा हो सकती है।

🔴 इस बजट में नई वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बजट में 10 वंदे भारत स्लीपर और 100 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+