Petrol-Diesel Price Hike: इस राज्य में बढ़ा पट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट, अब इतना चुकाना होगा प्रति लीटर दाम

Petrol-Diesel Price Hike: जून महीने में सरकार ने अचानक ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट बढ़ा दिया। इससे प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी में बड़ा झटका लगा है।

Petrol-Diesel Price Hike: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रविवार को बड़ा झटका दिया है। जून महीने में सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगने वाला मूल्य वर्धित कर (वैट) अचानक ही बढ़ा दिया है। राज्य में अब पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.95 रुपए प्रति लीटर होगी।

खास बात यह है कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस बीच पंजाब सरकार ने दाम बढ़ाकर भीषण गर्मी में और भी ज्यादा लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आपको बता दें कि इस साल यह दूसरी बार पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर झटका दिया है।

बीते फरवरी महीने में भी पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया था। उस वक्त प्रदेश के आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने हवाला दिया था कि बढ़ोतरी की जरूरत महसूस की जा रही थी, इसलिए कीमत बढ़ाई गई।

Petrol and Diesel

राज्यों में पेट्रोल का रेट
राज्य - पेट्रोल - डीजल
पंजाब - 98.95 - 89.25
हरियाणा - 97.82 - 90.53
चंडीगढ़ - 96.19

बीजेपी ने आप सरकार को घेरा

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इन बढ़ी कीमतों को लेकर आप सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट इसलिए है, क्योंकि पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मॉडल ने राज्य को नुकसान पहुंचाया है। पंजाब की आर्थिक स्थिति को खराब कर दी है। प्रदेश दिवालियापन की ओर बढ़ चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+