30 जून की आधी रात को राष्ट्रपति लागू करेंगे GST, होगा खास कार्यक्रम
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज यानी मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जीएसटी को लेकर कुछ अहम बातें बताईं। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया कि जीएसटी को 1 जुलाई से ही पूरे देश में लागू किया जाएगा और इसे लागू करने में कोई देरी नहीं की जाएगी। जेटली ने कहा कि इसे लागू करने में देरी का मतलब है कि इससे ट्रेडर्स को भी नुकसान होगा और साथ ही साथ ग्राहकों को भी नुकसान होगा।

अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी को 30 जून और 1 जुलाई की आधी रात को लागू किया जाएगा। इसे खुद राष्ट्रपति लागू करेंगे। जीएसटी को लागू करने के लिए आधी रात को सेंट्रल हॉल में एक खास कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें जीएसटी को लागू किया जाएगा। वह बोले कि जीएसटी लागू होने के बाद शुरुआत में कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सही हो जाएगा। वह बोले कि जीएसटी के लागू हो जाने की वजह से महंगाई में कमी आएगी।
जीएसटी से कई फायदे भी होंगे। वैट जैसे कर समाप्त हो जाएंगे और उन सबकी जगह जीएसटी ले लेगा। यानी अब देश में सिर्फ एक टैक्स लगेगा, जो जीएसटी होगा। हालांकि, जीएसटी के भी सात स्लैब बनाए गए हैं। जीएसटी में 0 फीसदी, 0.25 फीसदी, 3 फीसदी, 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के सात स्लैब होंगे। वहीं लग्जरी चीजों पर अतिरिक्त सेस लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications