Nivesh Ka Funda: पोस्ट ऑफिस की NSC योजना, FD से भी जबरदस्त रिटर्न
Post Office NSC Scheme: डाकघर (Post Office) राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना के माध्यम से आपको निवेश का जबरदस्त विकल्प मुहैया कराता है। इस योजना में निवेश करके आप पांच वर्ष में 9 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो निवेश में किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और निश्चित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं। एनएससी योजना में आपको एफडी की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। इसके साथ ही इस निवेश पर आपको पर सरकारी सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।

सिर्फ 1000 से शुरू हो सकती है यह स्कीम
कोई भी व्यक्ति NSC खाता खोल सकता है। इसके लिए न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से शुरू होता है और अधिकतम निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। हालांकि निवेशक 100 रुपये के गुणकों में ही NSC प्रमाणपत्र खरीद सकते हैं।
निवेश अवधि 5 वर्ष
इस योजना की परिपक्वता अवधि पांच वर्ष है, यानि आपने जो निवेश किया है उसे पांच वर्ष से पहले वापस नहीं ले सकते हैं। लिहाजा इस निवेश के विकल्प को लंबी अवधि के निवेश के तौर पर देखा जाता है।
80सी के तहत छूट
एनएससी योजना आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट प्रदान करती है। वर्तमान में एनएससी पर ब्याज दर 7.7% है। जोकि सालाना चक्रवृद्धि ब्याज की दर से बढ़ती है। लेकिन यह राशि आपको परिपक्वता पूरी होने पर ही मिलती है।
यदि कोई व्यक्ति इस योजना में पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे परिपक्वता पर लगभग 9 लाख रुपये मिलेंगे। यानि लगभग पांच वर्ष में ही आपकी जमा की हुई राशि लगभग दोगुनी हो जाती है।
जरूरी दस्तावेज
एनएससी खाता खोलने के लिए आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जा सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होगा। एनएससी प्रमाणपत्र को इसकी परिपक्वता तिथि से पहले एक बार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है।
एफडी से बेहतर विकल्प
एनएससी योजना पर ब्याज दर केवल 5 वर्ष की अवधि के निवेश पर लागू होती है। 7.7% की मौजूदा ब्याज दर यह सुनिश्चित करती है कि आपका पैसा पांच साल में काफी बढ़ जाए। यह इसे पारंपरिक FD की तुलना में कहीं बेहतर विकल्प माना जाता है।
एनएससी योजना की परिपक्वता अवधि पांच वर्ष है, जिसके बाद निवेश की गई राशि ब्याज सहित आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। इस योजना के तहत जारी किए गए प्रमाणपत्र को इसकी परिपक्वता तिथि से पहले केवल एक बार ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications