देश को आजादी का तोहफा: आज आधी रात से 2.50 रू तक सस्ता होगा पेट्रोल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आज के दिन (15 अगस्त) का सूरज जब निकलेगा तो महंगाई से आजादी दिलाने वाली खबर के साथ। जी हां पेट्रोल मूल्य में 2.18 रुपये की कटौती की गई है। यह बुधवार को आधी रात से लागू हो जायेगा और और इसमें स्थानीय कर भी शामिल है। यह घोषणा बुधवार को की गई। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टि्वटर पर इसकी जानकारी दी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने 14/15 अगस्त की मध्य रात से पेट्रोल की खुदरा कीमत दिल्ली में (राज्य के कर को शामिल करते हुए) 2.18 रुपये प्रति लीटर घटाने का फैसला किया है।

अब तक कीमत में बदलाव की घोषणा सरकारी तेल कंपनियां करती थीं ताकि पेट्रोल पंप मालिक इसकी जमाखोरी न कर सकें। कीमतों में कटौती का फैसला डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़ोतरी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में कमी के आधार पर होगा। वहीं अगस्त महीने में दूसरी बार पेट्रोल सस्ता होने जा रहा है। इससे पहले 1 अगस्त को पेट्रोल 1 रुपए 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications