पेट्रोल-डीजल की दामों में कटौती जारी, जानिए आज क्या है आपके शहर में रेट

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती का दौर जारी है। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की गिरावट आई तो वहीं डीजल 18 पैसे सस्ता हो गया। इस गिरावट के बाद दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 76.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल के दाम 71.56 रुपए प्रति लीटर हो गया।

 Petrol price down by Rs 0.20 and diesel price decrease by Rs 0.18
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने से तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। पिछले एक महीने तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी तेल की कीमतों में गिरावट आई है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में 20 पैसे की और डीजल की कीमत में 19 पैसे की गिरावट आई। रविवार को मुंबई में पेट्रोल 82.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.97 रुपए प्रति लीटर रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.71 रुपए, 78.65 रुपए, 82.23 रुपए और 79.66 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत क्रमश: 71.56 रुपए, 73.42 रुपए, 74.97 रुपए और 75.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

आपको बता दें कि तेल की कीमतों में कटौती से वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। डीजल के दाम घटने से वस्तुओं की ढुलाई खर्च में कमी आती है, जिसका असर महंगाई पर पड़ता है और महंगाई से राहत मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड का दाम 67 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+