Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, पटना में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा तेल का दाम
नई दिल्ली, 03 जून। आज भी आम आदमी को राहत मिली है क्योंकि गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। आपको बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पूरे मई महीने में 16 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। मात्र 16 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.88 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हो चुका है। नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी
बुधवार को पटना में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 90.66 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं ,जो कि अब तक रिकॉर्ड है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को वो नीतियां लागू नहीं करनी चाहिए जो कि ईधन की चीजें महंगी करती हैं, बढ़ रहे तेल के दामों पर मोदी सरकार को लगाम कसनी चाहिए।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 94.49 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 100.72 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.99 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 94.50 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 97.64 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.83 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ : 90.89 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 85.38 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 92.69 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 90.12 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 88.23 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 90.51 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 85.77 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications