लगातार 56वें दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर में रेट
लगातार 56वें दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर में रेट
नई दिल्ली, 16 जुलाई: तेल कंपनियों मे आज शनिवार (16 जुलाई) के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। लगातार 56वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज शनिवार को 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर थी। जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में आज से एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है, जो पहले 111.35 रुपये थी, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर था, जो पहले 97.28 रुपये प्रति लीटर था।

असल में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की घोषणा की गई है। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5.04 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई, जबकि डीजल की कीमत में 3.01 रुपये की गिरावट आई है।
बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर है डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
- नागपुर में पेट्रोल 106.03 पर और डीजल 92.58 पर बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications