Petrol-Diesel Price: साल के पहले दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol-Diesel Price: साल के पहले दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली, 1 जनवरी 2021: सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार (1 जनवरी) की सुबह 6 बजे नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। शनिवार 1 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 31 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले कई महीनों से देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार है। दिल्ली सरकार ने इससे पहले पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने का फैसला किया था, जिससे शहर में ईंधन की कीमत में लगभग 8 रुपये प्रति लीटर की कमी आई थी। दिल्ली में वैट कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत मौजूदा 103 रुपये प्रति लीटर से घटकर 95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एनसीआर शहरों की तुलना में अधिक थी।

दिल्ली में शनिवार (1 जनवरी) को पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमत
-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।
-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।
-श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।
-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.70 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 105.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल85.01 रुपये प्रति लीटर है।
-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर है।
-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications