फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए दिल्ली में क्या है नई कीमत

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब में आग लगाई हुई है। दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब में आग लगाई हुई है। दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 23 पैसे और डीजल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। शुक्रवार को एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1.49 रुपए और नॉन सब्सिडी वाला सिलेंडर 30.50 रुपए महंगा हो गया।

दिल्ली में ये हैं नए रेट

दिल्ली में ये हैं नए रेट

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 78.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 70.48 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम 86.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 74.82 रुपए लीटर पहुंचे। कोलकाता में पेट्रोल 81.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.33 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंचा। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 81.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा।

एलपीजी सिलेंडर भी हुआ महंगा

एलपीजी सिलेंडर भी हुआ महंगा

वहीं, शुक्रवार को पहले से ही महंगाई की परेशानी झेल रहे आम लोगों पर दोहरी मार पड़ी। पेट्रोल-डीजल के बाद एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो गया। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1.49 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए, तो वहीं नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें शनिवार एक सिंतबर से लागू हो गई हैं।

डॉलर के सामने ढलान पर रुपया

डॉलर के सामने ढलान पर रुपया

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए रुपए की गिरावट को बड़ा कारण माना जा रहा है। आपको बता दें रुपए में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 70.51 पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से डॉलर की डिमांड बढ़ने के कारण रुपए पर दबाव बढ़ गया है। वहीं अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के कारण डॉलर मजबूत हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+