पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी, 5 दिनों में ₹3.10 बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर का रेट
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी, 5 दिनों में ₹3.10 बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर का रेट
नई दिल्ली, 26 मार्च: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार 26 मार्च 2022 को फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। रिकॉर्ड 137 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले पांच दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इस हफ्ते चौथी बार ईंधन की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जून 2017 में दैनिक मूल्य संशोधन शुरू होने के बाद से ये बढ़ोतरी एक दिन की सबसे तेज वृद्धि है।
Recommended Video

5 दिन में 3.10 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखी है। पिछले 5 दिनों में 3.10 रुपये पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
तेल विपणन कंपनी ने 137 दिनों के ठहराव के बाद सोमवार, 21 मार्च को ईंधन की कीमतों में दैनिक संशोधन फिर से शुरू किया।

जानें 26 मार्च को किस रेट में बिक रहे हैं पेट्रोल-डीजल
26 मार्च को सुबह छह बजे से दिल्ली में ईंधन की कीमतें डीजल के लिए 89.87 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के लिए 98.61 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 84 पैसे बढ़ा है। मुंबई में पेट्रोल अब 113.35 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा। वहीं डीजल की कीमत 97.50 रुपये प्रति लीटर होगी। जबकि चेन्नई में ईंधन 76 पैसे बढ़कर 104.43 रुपये हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल में 83 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और अब 108.01 प्रति लीटर बिकेगी।

नितिन गडकरी ने बताया क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार (25 मार्च) को पिछले चार दिनों में तीन बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई थीं, जो भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर था। इसलिए देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा,"भारत में, 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।"

जानें 26 मार्च 2022 को पेट्रोल की कीमतें
- दिल्ली 98.61 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: 113.35 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: 108.01 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 99.08 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 98.68 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 104.43 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 98.06 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 103.93 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 111.80 रुपये प्रति लीटर

26 मार्च 2022 को डीजल की कीमतें
-दिल्ली: 89.87 रुपये प्रति लीटर
-मुंबई: 97.55 रुपये प्रति लीटर
-कोलकाता: 93.01 रुपये प्रति लीटर
-गुरुग्राम: 90.30 रुपये प्रति लीटर
-नोएडा: 90.21 रुपये प्रति लीटर
-चेन्नई: 94.47 रुपये प्रति लीटर
-चंडीगढ़: 84.50 रुपये प्रति लीटर
-बेंगलुरु: 88.14 रुपये प्रति लीटर
-हैदराबाद: 98.10 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications