कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें बड़े शहरों के रेट

Petrol diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 10 महीने से दोनों के दाम स्थिर हैं।

diesel

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम तय करने के फॉर्मूले में बदलाव किया था, जिसकी वजह से सीएनजी और एलपीजी गैस के दाम में कमी आई, लेकिन अभी तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दरअसल अब पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियां तय करती हैं, इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहता। पिछले 10 महीने से इसके दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जिससे जनता राहत की सांस ले रही। साथ ही आने वाले दिनों में दाम कम करने की मांग कर रही।

अभी बंगाल और महाराष्ट्र में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में उसकी कीमत 106.03 है। डीजल भी मुंबई में सबसे ज्यादा महंगा है, वहां ये 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल (Rs/LITRE) डीजल (Rs/LITRE)
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरु 101.94 87.89
नोएडा 97 90.14
गुरुग्राम 96.89 89.76
जयपुर 108.75 93.97

कच्चा तेल 85.61 डॉलर के पार
दुनिया में कई राजनीतिक घटनाओं की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 85.61 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का मई का वायदा अब 81.47 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Recommended Video

    CNG-PNG Price Update: जानें MGL और Adani Total Gas ने कितनी कीमतों को घटाया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+