Fues Price: जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट, क्या हैं आज का दाम

नई दिल्ली, 19 जनवरी। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि दिल्ली में अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को कम कर दिया था, जिसकी वजह से इसके दाम कम हो गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.4 कर दिया था। जिसकी वजह से आम जनता को काफी राहत मिली थी। दिल्ली में आज के पेट्रोल के दाम की बात करें तो यह 95.41 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 109.98 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के दाम 94.14 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 101.40 रुपए प्रति लीटर है और डीजल के दाम 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं।

petrol

4 नवंबर से दाम स्थिर

बता दें कि पेट्रोल के दाम पिछले 75 दिनों से स्थिर हैं। 4 नवंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने उस वक्त पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी। उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले ईंधन के दाम अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे और कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से भी ऊपर चले गए थे। फिलहाल पेट्रोल के दाम अधिकतर शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर से कम हैं। लखनऊ में पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव लंबे समय से नहीं किया गया है। 5 नवंबर 2021 को क्रूड ऑयल 82.74 रुपए प्रति बैरल था जोकि 1 दिसंबर को कम होकर 68.87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इसके बाद फिर से दाम 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए। गौर करने वाली बात है कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं।

आपके शहर में पेट्रोल के दाम

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो आप अपने फोन से मैसेज के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। बीपीसीएल के उपभोक्ता को RSP लिखर 9223112222 पर मैसेज करना है, जबकि एचपीसीएल के ग्राहकों को HPRice लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+