Personal Loan लेते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं तो पड़ेगा भारी

Personal Loan: डिजिटल इंडिया के इस दौर में लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलने लगी है। सिर्फ एक क्लिक पर आपको तमाम सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन डिजिटल इंडिया में अगर आप थोड़ी सी भी चूक करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। हम अपनी आपात जरूरतों के लिए ऑनलाइन ऐप के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए क्विक लोन लेते हैं।

अगर आप भी ऐसा करता हैं और आपात जरूरतों के लिए पर्सनल लोन लेते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। पर्सनल लोन लेते समय कई तरह के चार्ज होते हैं, अगर आप इसकी जानकारी लोन लेने से पहले नहीं लेते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है।

personal loan

प्रोसेसिंग फीस

पर्सनल लोन पर कई तरह के चार्ज आपको देने पड़ते हैं, लिहाजा जब भी आप लोन ले हे हैं तो इन तमाम चार्ज की जानकारी जरूर लें। पर्सनल लोन लेते समय आपको प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ती है, यह आम तौर पर कुल लोन का 1 फीसदी होता है, यह 3 फीसदी तक हो सकता है।

प्री पेमेंट

अगर आप प्री पेमेंट करते हैं तो भी आपको इसपर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कई बैंक लोन समय से पहले बंद करने पर चार्ज वसूलती हैं। यह कुल बाकी राशि का 2 से 5 फीसदी तक हो सकता है।

EMI का भुगतान

अगर आपने पर्सनल लोन लिया है और आप इसकी ईएमआई समय पर नहीं भरते हैं तो यह काफी महंगा साबित हो सकता है। बैंक आप पर लेट फीस लगाते हैं जोकि अलग-अलग बैंक की अलग हो सकती है। यह शुल्क आम तौर पर 500 रुपए से 2000 के बीच हो सकता है।

चेक से EMI

वहीं अगर आप अपने लोन की ईएमआई चेक के द्वारा देते हैं और यह बाउंस हो जाता है तो इसपर भी आपको भारी फीस देनी पड़ सकती है। यह 200 से 500 रुपए तक हो सकती है। अलग-अलग बैक इसके लिए अलग चार्ज लेते हैं।

लोन इंश्योरेंस

किसी भी लोन को लेते समय बैंक इसका इंश्योरेंस भी आपको मुहैया कराते हैं। पर्सनल लोन पर बीमा पॉलिसी लेने पर शुल्क देना पड़ता है। किसी भी जोखिम की स्थिति में आपका लोन इंश्योर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+