रसोई गैस बुकिंग पर धमाकेदार ऑफर, 809 रुपए की LPG सिलेंडर पाएं मात्र 9 रुपए में, जानें पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली। रसोई गैस की बढ़ती कीमत आपके घर के बजट को बिगड़ देती है। पिछले कुछ समय से एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे में आपको मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम बड़ा ऑफर दे रही है। अगर आप अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल वॉलेट पेटीएम के जरिए करते हैं तो आपको 800 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। यानी आपके लिए सिलेंडर की कीमत मात्र 9 रुपए की होगी।

मात्र 9 रुपए में बुक करें गैस सिलेंडर
पेटीएम के मेगा कैशबैक ऑफर के तहत आप मात्र 9 रुपए में आप गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। Paytm के इस ऑफर के साथ आपको 800 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर के साथ आपको 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत, जो दिल्ली में करीब 809 रुपए है मात्र 9 रुपए में मिल रही है। आपको पेटीएम से सिलेंडर की बुकिंग कराने पर 800 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है।

30 अप्रैल तक उठाएं ऑफर का लाभ
पेटीएम के इस कैशबैक का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों को आपको पूरा करना होगा। इसके लिए आपको पने पेटीएम वॉलेट में जाकर गैस बुकिंग का विकल्प चुनें। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर का चुनाव करें। फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपने कस्टमर आईडी नंबर डालें। पेमेंट से पहले आपको कैशबैक कोड FIRSTLPG डालना होगा, इसके बाद फिर Paytm के जरिए ही इसका पेमेंट करें। भुगतान के बाद Paytm की मदद से एक स्क्रैचकार्ट मिलेगा। इसे स्कैच करते ही कैशबैक की रकम पके वॉलेट में जुड़ जाएगी।

पहली बार ही मिलेगा लाभ
इस ठफर का लाभ आप सिर्फ 1 बाद ही उठा सकते हैं। पेटीएम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग करने वालों को ही इस ऑफर का लाभ मिलेगा। इसके लिए आपको पेमेंट के बाद स्क्रैचकार्ड मिलेगा, जिसे आपको 7 दिनों के भीतर स्क्रैच करना होगा। वहीं इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 500 रुपए की पेमेंट करनी होगी। आपको इस मेगा कैशबैक ऑफर के तहत 10 रुपए से लेकर 800 रुपए तक का कैशबैक पेटीएम वॉलेट में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications