टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद कोर्ट जाएंगे साइरस मिस्त्री
नई दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन पद से अचानक हटाए जाने के फैसले से साइरस मिस्त्री नाखुश हैं। मिस्त्री के साथ-साथ टाटा संन्स के सबसे बड़े शेयर होल्डर शापूरजी और पालोनजी ग्रुप भी इस फैसले के खिलाफ हैं। टाटा के इस फैसले से नाराज साइरस मिस्त्री कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बना रहे हैं।

टाटा के 18 प्रतिशत शेयर के मालिक पालोनजी ग्रुप ने भी साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से इस तरह हटाए जाने के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए कहा कि वो इस फैसले को कानूनी चुनौती देंगे। माना जा रहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
वहीं टाटा समूह ने भी इसकी तैयारी पहले से कर ली है। टाटा ने सीनियर ऐडवोकेट्स हरीश एन. साल्वे और अभिषेक मनु सिंघवी को ऐसे किसी भी मामले से निपटने के लिए पहले ही हायर कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications