महंगे पेट्रोल और डीजल के लिए हो जाइए तैयार, जानिए क्या है वजह
ओपेक देशों के तेल उत्पादन में कमी के ऐलान के बाद सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वाशिंगटन। महंगे पेट्रोल और डीजल के लिए तैयार हो जाइए। जल्द ही इनकी कीमतों में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
ओपेक देशों के तेल उत्पादन में कमी के ऐलान के बाद सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 46.29 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले जब अमेरिकी बाजार बंद हुआ था, तब कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 44.80 डॉलर के स्तर पर थी।
फिर बढ़ी कीमतें, आज से पेट्रोल 89, डीजल 86 पैसे मंहगा
ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज(ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बरकिनदो ने अबू धाबी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम अलजियर्स एकॉर्ड को मानने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। ओपेक समूह में शामिल 14 देश कच्चे तेल के उत्पादन को घटाने पर राजी हो गए हैं।
वहीं रूस ने भी ओपेक देशों के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कच्चे तेल के उत्पादन को कम करने के लिए कहा है।
शनिवार को कच्चे तेल की कीमत 43.01 डॉलर के स्तर पर थी। शनिवार को ही भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।
देश भर में 15 नवंबर को बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, जानिए क्यों?