E- Scooter: दो नहीं अब सिर्फ एक पहिए का स्कूटर! मचा रहा धमाल, कैसे चलता है? देखिए
अब सिर्फ एक पहिए पर स्कूटर चलेगा। नए मॉडल के स्कूटर को एक भरतीय युवा ने तैयार किया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
One Wheel E- Scooter: दुनिया में भारत की पहचान नित- नए आविष्कार करने वाले देश के रुप में है। यहां प्राचीनकाल में चिकित्सा समेत अन्य कई क्षेत्रों में आविष्कार के कई नए प्रमाण मिलते हैं। ऐसे में नई पीढ़ी के युवा कैसे पीछे रह सकते हैं। भारत के एक ऐसे ही खोजी युवा ने एक 'सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर' बनाया है, जो एक पहिए से चलता है। इस स्कूटर चलाते हुए शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय युवा के इस नई खोज से ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्रांति आने वाली है। वन व्हील स्कूटर ने सबको चौंका दिया है। ये वीडियो ट्यूब पर क्रिएटिव साइंस नाम के एक चैनल ने यह वीडियो अपलोड किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल शिवम मौर्य का क्रिएटिव साइंस नाम का यह यूट्यूब चैनल है। जिस पर इस तरह के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं। इससे पहले डू इट योरसेल्फ नाम से पहले भी शिवम मौर्य कई सिंगल व्हील बाइक और स्कूटर बना चुके हैं।
शिवम मौर्य सिर्फ अपने प्रोडक्ट का डेमो नहीं दिखाते, बल्कि उसे बनाने की पूरी प्रकिया वीडियो में शेयर करते हैं। वे गुजरात के रहने वाले हैं। शिवम् को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बचपन से शौक था। उन्होंने कई ऐसे इनोवेशन किए हैं। इससे पहले शिवम ने एक साइकिल को बैटरी से चलने योग्य बना दिया था। इसके अलावा उन्होंने इलेक्ट्रिक वेस्ट के डिस्पोजल के लिए एक डंपर और सिंगल व्हील केटीएम बाइक बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications