Jio का एक और धमाका, अब Intel ने रिलायंस जियो में किया 1894 करोड़ रुपए का निवेश
Jio का एक और धमाका, अब Intel ने रिलायंस जियो में किया 1894 करोड़ रुपए का निवेश
नई दिल्ली। रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने एक बार फिर से बड़ी साझेदारी की है। 11 हफ्ते में 12वीं साझेदारी करने वाली रिलायंस जियो ने इंटेल(Intel) के साथ 1894 करोड़ रुपए की बड़ी साझेदारी की है। ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी इंटेल कैपिटल ने रिलायंस जियो में निवेश कर 0.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। टेक्नॉलिजी सेक्टर की अग्रणी कंपनी इंटेल ने रिलायंस जियो में 0.39 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1894 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस निवेश के बाद रिलायंस जियो में अब तक कुल 117,588.45 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। इस निवेश प्रक्रिया की शुरुआत 22 अप्रैल को हुई थी, जो ताबड़तोड़ जारी है। ये जियो का 12वां निवेश है।
SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होम लोन हुआ और सस्ता, ब्याज दर में की कटौती
रिलायंस जियो की बड़ी साझेदारी
रिलायंस जियो ने शुक्रवार को 12वीं साझेदारी की घोषणा की। ग्लोबल टेक्नॉलिजी कंपनी इंटेल कैपिटल ने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म में 0.39 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। इंटेल के साथ यह साझेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स की 4.91 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी वैल्यू पर हुई है और जियो प्लेटफॉर्म्स की एंटरप्राइजेज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपए पर हुई है। इस साझेदारी से रिलायंस जियो को 1894 करोड़ रुपए का निवेश हासिल हुआ है।
क्या कहा चेयरमैन मुकेश अंबानी ने
इस साझेदारी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुशी जताते हुए कहा कि इंटेल के साथ साझेदारी से देशवासियों को लाभ मिलेगा। इंटेल के साथ साझेदारी पर उन्होंने कहा कि इससे टेक क्षमता के विस्तार में मदद मिलेगी। इंटेल ने इस डील के बारे में कहा कि सस्ती डिजिटल सेवाओं पर Jio का फोकस है। इस साझेदारी से भारत में डिजिटल सर्विसेज के विस्तार में लाभ मिलेगा।
दुनिया में सबसे बड़ा निवेश, 11 हफ्तों में 12वां निवेश
आपको बता दें कि जियो ने 22 अप्रैल से निवेश की शुरुआत की है। 11 हफ्तों में रिलायंस जियो ने 12 साझेदारी की है। इस निवेश के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्री न केवल कर्जमुक्त हो चुकी है बल्कि जियो ने रिकॉर्ड भी बना लिया है। जियो में होने वाला ये निवेश दुनिया में किसी भी कंपनी में लगातार होने वाला यह सबसे बड़ा निवेश है। अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने सबसे पहले रिलायंस जियो में निवेश की शुरुआत की, जिसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबादला, आबूधाबी इन्वेस्टमेंट, टीपीजी, एल केटरटन, पीआईएफ और अब इंटेल कैपिटल शामिल है। इन सभी निवेश ने जियो ने 117,588.45 करोड रुपए जुटा लिए हैं। रिलायंस जियो में अब तक कुल 25.09 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में कुल 117,588.45 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।