रातों-रात ये भारतीय बन गया करोड़पति, जीता 28 करोड़ का इनाम
नई दिल्ली। कहते हैं कि जब ऊपर वाला देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। जो कल तक साधारण जीवन जी रहा था वो रातों-रात करोड़पति बन गया। ये कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है। UAE (अबू धाबी) में रहने वाले एक भारतीय की किस्मत का ताला एक लॉटरी ने खोल दिया। अबू धाबी के शारजाह में रहने वाले शोजित पर छप्पड़ फाड़कर खुशियां बरसने लगी। रातों-रात वो 28 करोड़ रुपए का मालिक बन गया।

रातों-रात बना करोड़पति
अबू धाबी में रहने वाले शाजित के लिए उस वक्त खुशियों का ठिकाना नहीं रहा जब उसकी 28 लाख की लॉटरी लग गई। मूल रूप से भारत के रहने वाले शोजित ने 1 अप्रैल को एक लॉटरी टिकट खरीदी थी। गल्फ न्यूज के अनुसार शोजित ने ये टिकट ऑनलाइन खरीदा था। एक महीना बीत जाने के बाद शोजित उम्मीद छोड़ चुके थे , लेकिन उनकी किस्मत बदलने वाली थी। शोजित को इनाम जीतने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

28 करोड़ का मालिक
शोजित ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन लॉटरी संचालन करनी वाली कंपनियों ने उससे बार- बार संपर्क करने की कोशिश की। शोजित को अंदाजा नहीं था कि वो फोन किस लिए आ रहे हैं और वो फोन काट देते थे। हर महीने निकलने वाली इस लॉटरी का आयोजन करने वाली कंपनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं छोड़ी। हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस तरह की लॉटरी का आयोजन किया जाता है। कंपनी ने ‘खलीज टाइम्स' को बताया कि अगर शोजित फोन नहीं उठाते तो उनके घर पहुंचने की कोशिश की जाती, लेकिन उनका इनाम उनतक पहुंचाया जाता।

दो टिकट पर एक टिकट फ्री का ऑफर
रिपोर्ट के मुताबिक शोजित ने टिकट नंबर 030510 खरीदा था। दो टिकटों के साथ एक टिकट उन्हें मुफ्त में मिला था। इस लॉटरी के इनाम की कीमत डेढ़ करोड़ दिरहम (लगभग 28 करोड़ रुपए) थी। लॉटरी कंपनी ने जब उन्हें इसके बारे में बताया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications