ओडिशा सरकार ने 3 महीने में दूसरी बार बढ़ाया महंगाई भत्ता, DA में किया 4 फीसदी का इजाफा
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जुलाई महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा सरकार दे सकती है। लेकिन इससे पहले ओडिशा सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
नवीन पटनायक सरकार ने मंगलवार को डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस इजाफे के बाद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा।

6 महीनों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता जुलाई की सैलरी में जुड़कर आने वाला है। सरकार के इस फैसले का फायदा 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला है। डीए बढ़ाए जाने से कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ओडिशा सरकार ने तीन महीने के भीतर दूसरी बार डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ओडिशा सरकार ने इससे पहले इसी साल अप्रैल 2023 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए में बढ़ोत्तरी की थी। उस समय राज्य सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ाया था।
इस बढ़ोतरी के बाद डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था। अब जून में एक बार फिर से डीए बढ़ोत्तरी के बाद राज्य कर्मियों का कुल डीए 42 फीसदी हो गया है। जून, 2023 की सैलरी में बढ़े हुए डीए को शामिल करके सैलरी दी जाएगी। जनवरी से लेकर मई तक के बढ़े हुए डीए का एरियर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आगामी महीनों की सैलरी में मिलेगा।
वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार 2023 की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के लिए जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर 46 फीसदी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications