अब इंफोसिस में पहनिए टी-शर्ट-जींस, चला विशाल का ‘सिक्का’
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) विशाल सिक्का ने इंफोसिस टेक्नोलोजीज का सीईओ बनते ही यहां पर तमाम तरह के बदलाव किए। मसलन कि उन्होंने इंफोसिस पेशेवरों को हर सोंमवार को हर हाल में टाई लगाकर आने के नियम को बदल दिया।
वे खुद काली टी-शर्ट और जैकेट पहनकर ही दफ्तर आते हैं। बिल्कुल बिंदास अंदाज में। अब उन्होंने अपने पेशेवरों के लिए ये नियम बनाया है कि वे फोर्मल कपड़े पहनना छोड़कर दफ्तर में इन्फोर्मल कप़ड़े पहनकर भी आ सकते हैं। जाहिर है, इंफोसिस में यह बड़ा बदलाव है अपने आप में।
नारायणमूर्ति का दौर
नारायणमूर्ति केजमाने में तो नियम था कि सोमवार से गुरुवार तक सारे पेशेवरों को बेहद फोर्मल कपड़े पहनकर ही दफ्तर आना होता था। हां, सिर्फ शुक्रवार को पेशेवर फोर्मल कपड़े पहनकर आ सकते थे। इंफोसिस के मोहाली सेंटर में काम करने वाले एक पेशेवर ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि विशाल सिक्का बिल्कुल अलग अंदाज के सीईओ हैं।
22 जून से पहले बन जाएगा इंफोसिस टेक्नोलाजी का नया हेड
वे खुद भी दफ्तर में टी-शर्ट पहनकर आना पसंद करते हैं। पहले शायद ही किसी को याद हो जब नारायणमूर्ति और नंदन नीलकेणी के जमाने में कोई पेशेवर फोर्मल ड्रेस में सोमवार से गुरुवार आने की हिमाकत करता हो। उस दौर में इंफोसिस में बहुत सरकारीपन था। पर अब हालात लगातार बदल रहे हैं।
पहने टी-शर्ट-जींस
इंफोसिस की तरफ से सभी पेशेवरों को सोमवार को आए एक मेल में कहा गया कि वे अब रोज दफ्तर में जींस और टी-शर्ट में आ सकते हैं। जानकारों का कहना है कि अब प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में बदलाव की बयार बह रही है। इनमें कैंटीन से लेकर बहुत कुछ बदल रहा है।
अब लगातार कंपनियां अपने पेशेवरों से कह रही रही हैं कि वे वर्क फ्रोम होम कर सकते हैं। यानी घर से भी काम कर सकते हैं। आईटी कंपनी टीसीएस के एक इंजीनियर ने बताया कि वह अपने गुड़गांव स्थित दफ्तर में कभी-कभार ही जाते हैं। क्योंकि कंपनी ने उन्हें घर से काम करते रहने की सुविधा दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications