अब EMI में चुका सकेंगे फ्लाइट टिकट का किराया, एयर अरबिया दे रही है सुविधा

नयी दिल्ली। फ्लाइट की मंहगे टिकटों की वजह से लोग हवाई सफर करने से कतराते हैं। ट्रेन के मुकाबले प्लाइट की टिकटों के दाम कई गुना महंगे होते है, लेकिन अब आप इस किराए को किश्तों में चुका सकते हैं।

Air Arabia

कहने का मतलब कि आप अपने फ्लाइट टिकट की कीमत को ईएमआई में दे सकते हैं। कम खर्च की एयरलाइंस एयर अरबिया ने भारतीय यात्रियों टिकट किराए को मासिक किश्तों में देने की सुविधा दी है।

टिकट कैंसिल कराना हुआ सस्ता, बोर्डिंग से मना करने पर एयरलाइंस पर 20,000 रू. तक का जुर्माना

इस एयरलाइंस की टिकट लेने पर आप किराए को ईएमआई में दे सकेंग। ये एयरलाइंस शारजाह से जयपुर, कोच्चि, कोयम्‍बटूर और मुंबई समेत 13 भारतीय शहरों के लिए उड़ान भरती है। एयर अरबिया भारत के लिए सप्‍ताह में 115 उड़ानें भरती है।

ऐसे में इस एयरलाइंस ने भारतीयों के लिए EMI पेमेंट ऑप्‍शंस का विक्लप दिया है। ये सुविधा स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक समेत आठ बैंकों के क्रेडिट कार्ड रखने वाले यात्रियों को ही मिलेगी। एयरलाइंस की वेबसाइट पर ईएमआई से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+