L&T कंपनी के चेयरमैन ने 'मेक इन इंडिया' को बताया फ्लॉप, वजह भी गिनवाई
नई दिल्ली। एलएंडटी के चैयरमैन और नेशनल स्किल डेलवेपमेंट कॉरपोरेट के हेड एएम नाइक ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एमएन नाइक ने सरकार की मेक इन इंडिया शो को फ्लॉप योजना बताया। नाईक ने कहा कि सरकार की मेक इन इंडिया योजना को फेल योजना बताते हुए कहा कि इस योजना से ज्यादा नौकरियां पैदा नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि देश की कंपनियां अपने देश में बने माल के बजाए विदेशों से सामान आयात कर रही है।

एएम नाइक ने कहा कि देश में एक करोड़ युवा नौकरी में शामिल होते हैं, लेकिन हम उस अनुपात में नौकरी पैदा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने जीडीपी को लेकर कहा कि देश के जीडीपी में गिरावट आ रही है । उन्होंने कहा आखिरी तिमाही में देश का डीजीपी घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ गया और आने वाले दिनों में और कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि हमें चीन की रफ्तार से विकास करना होगा कि हमारी जनसंख्या चीन की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications