खुशखबरी: बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए कितनी

नई दिल्ली। अगर आप भी बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब आपको 524 रुपए में मिलेगा, जिसके लिए अभी तक आपको 564 रुपए चुकाने पड़ते थे। इस तरह से बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 40 रुपए की कटौती की गई है। यह नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम में 2 रुपए 31 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। सिलेंडर के बढ़े दाम मंगलवार यानी 1 अगस्त से लागू हो गए हैं। दिल्ली में सब्सिडी पर मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी तक 477.46 रुपए थी, जो कि अब 479.77 रुपए हो गई है।

सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर

सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर

वर्तमान में हर परिवार को एक साल में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर मिलते हैं। अगर किसी परिवार को 12 सिलेंडर से ज्यादा की जरूरत होती है तो उन्हें बाजार की दर पर इसे खरीदना होता है। अभी एलपीजी सब्सिडी वाले 14.2 किलो/सिलेंडर की कीमत 479.77 रुपए है। यह पिछले साल जून में 419.18 रुपए थी।

जेट फ्यूल हुआ महंगा

जेट फ्यूल हुआ महंगा

तेल कंपनियों की तरफ से एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी जेट फ्यूल की कीमत में इजाफा कर दिया है। इसकी कीमत को 2.3 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब एटीएफ की नी कीमत 48,110 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। पहले इसकी कीमत 47,013 रुपए प्रति किलोलीटर थी, जिसकी कीमत में अब 1097 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+