RupeeVsDollar: रुपया गिर नहीं रहा बल्कि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है: निर्मला सीतारमण

डॉलर के मुकाबले जिस तरह से रुपया लगातार कमजोर हो रहा है उसकी वजह से केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपया गिर नहीं रहा है बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि रुपया गिर नहीं रहा है बल्कि डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और भारतीय रिजर्व बैंक रुपए को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहा है। बता दें कि निर्मला सीतारमण फिलहाल अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं, यहां वॉशिंगटन डीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने रुपए के सामने आने वाले दिनों में क्या चुनौती हैं इसको लेकर विस्तार से चर्चा की और बताया कि रुपए को आगे और गिरने से बचाने के लिए सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है।

Recommended Video

    America में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने गिरते रुपये पर दिया ये तर्क | वनइंडिया हिंदी|*News
    niramala

    वित्त मंत्री ने कहा कि सभी मुद्राएं डॉलर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, विकाशील देशों की मुद्रा की तुलना में भारतीय रुपए ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिजर्व बैंक की ओर से भी इसके प्रयास किए हैं कि रुपया बहुत अधिक ना गिरे, रिजर्व बैंक के हाथ में यह नहीं है कि वह सीधे बाजार में उतरे और रुपए की मूल्य को सही कर दे। गौर करने वाली बात है कि रुपया डॉलर के मुकाबले अपने अबतक के रिकॉर्ड 82.68 के स्तर पर पहुंच गया है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.32 रुपए पहुंच गया, इसमे 8 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 82.24 के स्तर पर पहुंच गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+