Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rules Change 1st March: बढ़ गए LPG के दाम, आज से बदल गए ये नियम,जिनका होगा सीधा जेब पर असर

New Rules from March 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम आज नहीं बढ़े हैं लेकिन एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है, जिसने आम आदमी को झटका दिया है।

Rules Change 1st March:

Rule change 1st March: मार्च के महीने में होली से लेकर नवरात्रि तक प्रमुख पर्व हैं, ऐसे में इस बार इस महीने में छुट्टियों की भरमार भी है। लेकिन हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी मार्च के महीने के पहले दिन भी बहुत सारे नियमों में बदलाव हो गए हैं, जिनके बारे में हर किसी को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर कुछ चीजों के बारे में पता ना होने से इंसान को बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है इसलिए हम यहां आपको बता रहे हैं कि आज से कौन-कौन सी चीज बदलने वाली है।

बढ़ गए एलपीजी के दाम

बढ़ गए एलपीजी के दाम

हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम अपडेट किए जाते हैं। फरवरी में तो LPG के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था लेकिन आज सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी

बुधवार को 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है,जिसके बाद सिलेंडर के दाम 1103 रुपए हो गए हैं। वहीं कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 350.50 रुपए बढ़ाया गया है , जिसके बाद इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपए हो गए हैं।

CNG का दाम चेंज हो सकता है

CNG का दाम चेंज हो सकता है

हर महीने की पहली तारीख को LPG, CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं, फरवरी में महाराष्ट्र में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत को कम किया था, जिसके बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है लेकिन दिल्ली में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था और आज भी दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

महंगा होगा बैंकलोन ?

महंगा होगा बैंकलोन ?

BOI ने अपने MCLR यानी कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट या 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद बैंक लोन महंगा हो गया है, जिसके बाद अब ग्राहकों को ज्यादा EMI देना होगा।

स्पेशल ट्रेनें चलेंगी!

स्पेशल ट्रेनें चलेंगी!

1 मार्च से हजारों पैसेंजर ट्रेन और 5 हजार मालगाड़ियों का टाइम टेबल तो फिलहाल अभी तक नहीं बदला है तो वहीं होली त्योहार के मद्देनजर भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इस बारे में इंडियन रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट से जानकारी मिल जाएगी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा मुश्किल

सोशल मीडिया से जुड़े मसलों पर मार्च पर फैसला लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्वीटर पर अब भड़काने वाले टैक्सट या पोस्ट करना आसान नहीं होगा, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा लेकिन अभी तक इस पर भी अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

12 दिन बैंक बंद रहेंगे

12 दिन बैंक बंद रहेंगे

त्योहारों के सीजन में इस बार 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में आपको खुद के जरूरी काम जल्दी से निपटाने होंगे। हालांकि बैंकों के बंद रहने की सूरत में ऑनलाइन सर्विस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर जरूर क्लिक करें।

Recommended Video

    Bank Holidays: March के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+