Railway News: बदल गए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के नाम, करोड़ों में होगी कमाई
Indian Railway ने मेट्रो स्टेशनों की तरह अब रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का नाम कंपनियों के नाम पर रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कई प्लेटफॉर्म के नाम बदल दिए गए है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 16, 15 और 14 का नाम बदल दिया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफार्म का नाम रखने का अधिकार निजी कंपनियों को दे दिया गया है।

बदल गए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म के नाम
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 का नाम बदल गया है। प्लेटफॉर्म नंबर 16 का नाम अब बैल कोल्हू प्लेटफार्म कर दिया गया है। वहीं प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 का नाम नरिश प्लेटफॉर्म कर दिया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने प्लेटफॉर्म का नाम के लिए निजी कंपनियों से अनुबंध किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सात प्लेटफार्म निजी कंपनी को दिया गया है। इस अनुबंध के तहत कंपनी प्लेटफार्म की संख्या के आगे अपना या अपने ब्रांड का नाम लिख सकते हैं। जैसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 के नाम का अधिकार बीएल एग्रो कंपनी को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 के आगे बैल कोल्हू जोड़ा गया है। ये करार एक साल के लिए किया गया है। इस अनुबंध की मदद से रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। रेलवे को करोड़ों की आमदनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications