पूर्वोत्तर में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, नई कंपनी Jettwings Airways को मिली NOC
Jettwings Airways News: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही देश में एक और विमान कंपनी की एंट्री होने जा रही, जिसका नाम जेटविंग्स एयरवेज (Jetwings Airways) है। कंपनी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से एनओसी भी मिल गई है, ऐसे में जल्द ही उड़ान शुरू कर दी जाएगी।
इस कंपनी का मुख्यालय असम के गुवाहाटी में है। ऐसे में उड़ान शुरू होते ही जेटविंग्स एयरवेज देश में संचालित होने वाली पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली एयरलाइन बन जाएगी। कंपनी UDAN योजना के तहत यात्रियों को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करने की भी योजना बना रही।

मामले में एयरलाइन्स के सह-संस्थापक और सीईओ संजय आदित्य सिंह ने कहा कि एक बार जब हमें NOC प्रदान किया जाता है, तो हम टिकाऊ एयरलाइन बनने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। वो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान करेंगे। एयरलाइन ने अनुभवी एयरलाइन्स प्रोफेशनल्स की एक टीम तैयार की है। इसके अलावा जो लोग रेगुलर यात्रा करेंगे, उनके लिए खास रिवॉर्ड प्रोग्राम चलाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर जेटविंग्स एयरवेज के अध्यक्ष संजीव नारायण ने कहा कि उनकी कंपनी क्षेत्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा, साथ ही विशेष क्षेत्रों के लिए व्यापार में काफी वृद्धि होगी। उनकी टीम का मकसद यात्रियों को बेहतर से बेहतर सेवा देने की होगी।
फ्लाई91 को भी मंजूरी
पिछले महीने नागर विमानन मंत्रालय से फ्लाई91 को अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) दिया था। ये भी एक नई विमान कंपनी है। कंपनी के मुताबिक जल्द ही उसकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उनका मकसद छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ना है। उन्होंने भी एयरलाइन सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट लोगों को रखा है, ताकि यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके। इस कंपनी का मुख्यालय गोवा में होगा, जो मुख्य रूप से एटीआर 72-600 विमान के बेड़े का परिचालन करेगी।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications