Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ATM Withdrawal Charges: एटीएम से पैसे निकालना हुआ महंगा! ₹23 तक देने होंगे चार्ज, RBI का बड़ा फैसला

ATM Withdrawal Charges: अब एटीएम से पैसा निकालना महंगा हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को एटीएम निकासी पर ₹23 प्रति लेनदेन शुल्क लगाने का ऐलान किया है। य​ह शुल्क 1 मई 2025 से लागू होगा।

ATM Withdrawal Charges

1 मई 2025 से एटीएम से पैसे निकालने पर आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि मुफ्त लिमिट से ज्यादा निकासी पर अब ग्राहकों को ₹23 प्रति लेनदेन तक का शुल्क देना होगा।

कितनी बार मुफ्त में निकाल सकते हैं पैसे? (ATM Withdrawal free transaction)

हर बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन (पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं) की सुविधा देता है। वहीं, दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर:

  • मेट्रो शहरों में: 3 मुफ्त लेनदेन
  • गैर-मेट्रो शहरों में: 5 मुफ्त लेनदेन

इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹23 का चार्ज लगेगा।

पहले से कितना बढ़ा शुल्क?

RBI ने पहले (1 जनवरी 2022 से) बैंकों को ₹21 प्रति लेनदेन चार्ज करने की अनुमति दी थी। अब यह बढ़कर ₹23 हो गया है, यानी ₹2 की बढ़ोतरी। यह नियम कैश रिसाइक्लर मशीनों पर भी लागू होगा।

क्यों बढ़ा दिए चार्ज?

कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में बताया था कि ज्यादातर सरकारी बैंक एटीएम सेवाओं पर घाटा झेल रहे हैं। इसी को देखते हुए RBI ने एटीएम नेटवर्क को यह तय करने की छूट दी है कि वे इंटरचेंज फीस (बैंकों के बीच शुल्क) कितना रखेंगे। पहले यह फीस ₹17 (फाइनेंशियल) और ₹6 (नॉन-फाइनेंशियल) तय थी।

Take a Poll

ATM के साथ Cash Recycler मशीनों पर भी असर

RBI ने यह भी साफ किया है कि ये चार्ज सिर्फ ATM तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि Cash Recycler Machines से किए गए ट्रांजैक्शन (जिनमें पैसा निकाला जाता है, जमा नहीं) पर भी लागू होंगे। मतलब, अब किसी भी मशीन से ज़्यादा बार कैश निकालना आपके बजट को थोड़ा खींच सकता है।

ये बैंक और संस्थाएं भी होंगी प्रभावित

आरबीआई का यह नया नियम सभी वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होगा, जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, अधिकृत एटीएम नेटवर्क ऑपरेटर्स, कार्ड पेमेंट नेटवर्क ऑपरेटर्स और व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर्स शामिल हैं। जनवरी 2025 के अंत तक देश भर में 1,30,902 ऑन-साइट एटीएम और कैश रिसाइक्लर मशीनें (CRMs) तथा 85,804 ऑफ-साइट एटीएम काम कर रहे थे।

1. नए नियम के अनुसार, एटीएम से पैसे निकालने पर कितना शुल्क लगेगा?

मुफ्त लेनदेन सीमा के बाद, प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर ₹23 का शुल्क लगेगा।

 

2. कितने मुफ्त लेनदेन की सुविधा मिलेगी?

अपने बैंक के एटीएम से: 5 मुफ्त लेनदेन प्रति माह (निकासी/बैलेंस चेक)।

दूसरे बैंक के एटीएम से:

मेट्रो शहरों में: 3 मुफ्त लेनदेन

गैर-मेट्रो शहरों में: 5 मुफ्त लेनदेन

3. पहले कितना शुल्क था और अब कितना बढ़ा?

पहले (जनवरी 2022 से) ₹21 प्रति लेनदेन शुल्क था, अब ₹23 हो गया है (₹2 की बढ़ोतरी)।

4. यह नया शुल्क कब से लागू होगा?

1 मई 2025 से लागू होगा।

5. क्या कैश रिसाइक्लर मशीन (CRM) से पैसे निकालने पर भी यह शुल्क लगेगा?

हाँ, कैश रिसाइक्लर मशीन से पैसे निकालने पर भी यही शुल्क लागू होगा।

6. यह नियम किन बैंकों पर लागू होगा?

सभी वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, व्हाइट-लेबल एटीएम और कार्ड नेटवर्क ऑपरेटर्स पर लागू होगा।

7. शुल्क बढ़ाने का कारण क्या है?

वित्त मंत्रालय के अनुसार, अधिकांश सरकारी बैंक एटीएम सेवाओं पर घाटा झेल रहे हैं, इसलिए शुल्क बढ़ाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+