Mutual Fund: निवेश के लिए नहीं है लाखों की जरूरत, जानें कितने पैसों से कर सकते हैं आप शुरुआत

Mutual Fund: जिस तरह से भारत में डिजिटल माध्यमों का विस्तार हुआ है, देश डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ा है,उसने लोगों में जानकारियों का बहुत तेजी से पहुंचाने का काम किया है। एक समय था जब लोग निवेश के नाम पर सिर्फ सोना खरीदते थे और जमीन खरीदते थे।

लेकिन अब लोगों की दिलचस्पी शेयर बाजार, म्युचुअल फंड से लेकर तमाम विकल्पों की ओर बढ़ी है। म्युचुअल फंड को निवेश के सबसे सरल और बेहद कम जोखिम वाले निवेश के तौर पर जाना जाता है। लेकिन बहुत से लोगों को लगता है कि शेयर बाजार और म्युचुअल में निवेश के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत होती है।

mutual fund

सिर्फ 500 से कर सकते हैं शुरुआत

लेकिन सच्चाई यह है कि आप सिर्फ 500 रुपए प्रति माह की राशि से भी म्युचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। जी हां, अगर हर महीने 500 रुपए बचा पाते हैं तो आप इसकी मासिक एसआईपी कर सकते हैं और इसे म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

बना सकते हैं लाखों

सिर्फ 500 रुपए प्रति माह अगर आप 20 वर्ष तक निवेश करते हैं तो आप आसानी से 3-4 लाख रुपए की कैपिटल बना सकते हैं। लेकिन अगर आपने किसी अच्छे म्युचुअल फंड में निवेश किया और इसने अच्छा रिटर्न दिया तो यह राशि 7-8 लाख रुपए तक भी पहुंच सकती है।

बाजार की नहीं है समझ तो म्युचुअल सही है

जिन लोगों को शेयर बाजार की अधिक जानकारी नहीं होती है, जो लोग शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों को बेहतर तरह से नहीं समझ पाते हैं, उनके लिए म्युचुअल फंड निवेश का बेहतरीन विकल्प है। जब आप किसी म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं तो यह फंड मैनेजर कई कंपनियों के शेयर में आपका पैसा निवेश करता है।

जानकार करते हैं आपके लिए निवेश

अच्छी बात यह होती है कि ये फंड मैनेजर बाजार के जानकार होते हैं, लिहाजा यह आपके लिए बेहतर शेयर को चुनते हैं और उसमे निवेश करते हैं। लिहाजा म्युचुअल फंड निवेश का काफी सुरक्षित और बेहद कम जोखिमभरा विकल्प होता है।

सामान्य तौर पर म्युचुअल फंड लंबी अवधि में 10-12 फीसदी तक का रिटर्न देते हैं। लेकिन कुछ म्युचुअल फंड आपको 15-20 फीसदी या उससे भी अधिक का रिटर्न दे सकते हैं। बशर्ते आपने कम से कम 5-7 वर्ष की अवधि के लिए निवेश किया हो।

इन बातों का रखें ध्यान

म्युचुअल फंड में निवेश करते वक्त आपको एक बात का खास ध्यान रखना है कि जब भी आप किसी फंड में निवेश करें तो उसके पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन पर जरूर नजर डालें। इसके साथ ही म्युचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए ही निवेश करें, जिससे कि आप अच्छा मुनाफा कमा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+